Saturday, May 24, 2008

TERE MERE SAPNE AB EK RANG HAIN

तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं

ओ जहाँ भी ले जायें राहें हम संग हैं

ओ तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं

ओ जहाँ भी ले जायें राहें हम संग हैं



मेरे तेरे दिल का तै था एक दिन मिलना

जैसे बहार आने पर तै है फूल का खिलना

मेरे तेरे दिल का तै था एक दिन मिलना

जैसे बहार आने पर तै है फूल का खिलना

ओ मेरे जीवन साथी

तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं

ओ जहाँ भी ले जायें राहें हम संग हैं



तेरे दुःख अब मेरे मेरे सुख अब तेरे

तेरे ये दो नैना चाँद और सूरज मेरे

तेरे दुःख अब मेरे मेरे सुख अब तेरे

तेरे ये दो नैना चाँद और सूरज मेरे

ओ मेरे जीवन साथी

तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं

ओ जहाँ भी ले जायें राहें हम संग हैं




लाख मना ले दुनिया साथ न ये छूटेगा

आ के मेरे हाथों में हाथ न ये छूटेगा

लाख मना ले दुनिया साथ न ये छूटेगा

आ के मेरे हाथों में हाथ न ये छूटेगा

ओ मेरे जीवन साथी

तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं

ओ जहाँ भी ले जायें राहें हम संग हैं

तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं


फ़िल्म - गाइड
गायक - मोहम्मद रफी
संगीत - सचिन देव बर्मन

No comments: