Thursday, March 17, 2011

जीवन की आपाधापी में कब वक़्त मिला


जीवन की आपाधापी में कब वक़्त मिला

कुछ देर कहीं पर बैठ कभी यह सोच सकूँ

जो किया, कहा, माना उसमें क्या बुरा भला।

जिस दिन मेरी चेतना जगी मैंने देखा

मैं खड़ा हुआ हूँ इस दुनिया के मेले में,

हर एक यहाँ पर एक भुलाने में भूला

हर एक लगा है अपनी अपनी दे-ले में

कुछ देर रहा हक्का-बक्का, भौचक्का-सा,

आ गया कहाँ, क्या करूँ यहाँ, जाऊँ किस जा?

फिर एक तरफ से आया ही तो धक्का-सा

मैंने भी बहना शुरू किया उस रेले में,

क्या बाहर की ठेला-पेली ही कुछ कम थी,

जो भीतर भी भावों का ऊहापोह मचा,

जो किया, उसी को करने की मजबूरी थी,

जो कहा, वही मन के अंदर से उबल चला,

जीवन की आपाधापी में कब वक़्त मिला

कुछ देर कहीं पर बैठ कभी यह सोच सकूँ

जो किया, कहा, माना उसमें क्या बुरा भला।

मेला जितना भड़कीला रंग-रंगीला था,

मानस के अन्दर उतनी ही कमज़ोरी थी,

जितना ज़्यादा संचित करने की ख़्वाहिश थी,

उतनी ही छोटी अपने कर की झोरी थी,

जितनी ही बिरमे रहने की थी अभिलाषा,

उतना ही रेले तेज ढकेले जाते थे,

क्रय-विक्रय तो ठण्ढे दिल से हो सकता है,

यह तो भागा-भागी की छीना-छोरी थी;

अब मुझसे पूछा जाता है क्या बतलाऊँ

क्या मान अकिंचन बिखराता पथ पर आया,

वह कौन रतन अनमोल मिला ऐसा मुझको,

जिस पर अपना मन प्राण निछावर कर आया,

यह थी तकदीरी बात मुझे गुण दोष न दो

जिसको समझा था सोना, वह मिट्टी निकली,

जिसको समझा था आँसू, वह मोती निकला।

जीवन की आपाधापी में कब वक़्त मिला

कुछ देर कहीं पर बैठ कभी यह सोच सकूँ

जो किया, कहा, माना उसमें क्या बुरा भला।

मैं कितना ही भूलूँ, भटकूँ या भरमाऊँ,

है एक कहीं मंज़िल जो मुझे बुलाती है,

कितने ही मेरे पाँव पड़े ऊँचे-नीचे,

प्रतिपल वह मेरे पास चली ही आती है,

मुझ पर विधि का आभार बहुत-सी बातों का।

पर मैं कृतज्ञ उसका इस पर सबसे ज़्यादा -

नभ ओले बरसाए, धरती शोले उगले,

अनवरत समय की चक्की चलती जाती है,

मैं जहाँ खड़ा था कल उस थल पर आज नहीं,

कल इसी जगह पर पाना मुझको मुश्किल है,

ले मापदंड जिसको परिवर्तित कर देतीं

केवल छूकर ही देश-काल की सीमाएँ

जग दे मुझपर फैसला उसे जैसा भाए

लेकिन मैं तो बेरोक सफ़र में जीवन के

इस एक और पहलू से होकर निकल चला।

जीवन की आपाधापी में कब वक़्त मिला

कुछ देर कहीं पर बैठ कभी यह सोच सकूँ

जो किया, कहा, माना उसमें क्या बुरा भला।

harivansh rai bachchan

Tuesday, March 8, 2011

BRUTE STRENGTH VS LOVERS WHO SURRENDER THEIR SELF BEFORE EACH OTHER

BRUTE STRENGTH

SUBLIME LOVE

**********************************************************************************

BRUTE STRENGTH :

HAI AAG HAMARE SEENE MEIN HUM AAG SE KHELTE AATE HAIN

TAKRATE HAIN JO IS TAQAT SE WOH MITTI MEIN MIL JAATE HAIN


MALE LOVER :

TUMSE TO PATANGA ACHCHA HAI JO HANSTE HUE JAL JATA HAI


FEMALE LOVER :

OYE HOYE HOYE HOYE


MALE LOVER :

WOH PYAR MEIN MIT TO JAATA HAI PAR NAAM AMAR KAR JAATA HAI

PAR NAAM AMAR KAR JAATA HAI


CHORUS :

HUM BHI HAIN TUM BHI HO DONO HAIN AAMNE SAAMNE

DEKH LO KYA ASAR KAR DIYA PYAR KE NAAM NE


BRUTE STRENGTH :

HUM GAATE GARAJTE SAGAR HAIN KOI HUM KO BAANDH NAHIN PAAYA

OYE HUM MAUJ MEIN JAB BHI LEHRAAYE SARA JAG DAR SE THARAYYA


MALE LOVER :

HUM CHHOTI SI WOH BOOND SAHI HAI SEEP NE JIS KO APNAYA


FEMALE LOVER :

OYE HOYE HOYE HOYE


MALE LOVER :

KHARA PAANI KOI PEE NA SAKA EK PYAR KA MOTI KAAM AAYA

EK PYAR KA MOTI KAAM AAYA


CHORUS :

HUM BHI HAIN TUM BHI HO DONO HAIN AAMNE SAAMNE

DEKH LO KYA ASAR KAR DIYA PYAR KE NAAM NE


FEMALE LOVER :

KIS PHOOL PE MARTI HAI DUNIYA HAI KAUN SA PHAL SABSE MEETHA?

NAINO SE JO NAINA TAKRAYE TO KAUN HAARA AUR KAUN JEETA?


MALE LOVER :

YEH DIL KA KANWAL SABSE SUNDAR MEHNAT KA PHAL SABSE MEETHA


FEMALE LOVER :

OYE HOYE HOYE HOYE


MALE LOVER :

IS PYAR KI BAAZI MEIN HANS KAR JO DIL HAARA WOH SAB JEETA

JO DIL HAARA WOH SAB JEETA


CHORUS :

HUM BHI HAIN TUM BHI HO DONO HAIN AAMNE SAAMNE

DEKH LO KYA ASAR KAR DIYA PYAR KE NAAM NE


BRUTE STRENGTH :

ITNA SA JIGAR ITNA SA HAI DIL KYA BAAT BADI KARNE AAYA

KYA PAIDA HOGI AAG AGAR PATHAR SE NA PATHAR TAKRAYE


MALE LOVER :

NANHA SE YEH DIL AANKHON MEIN NA HO

TO PAL MEIN ANDHERA HO JAYE


FEMALE LOVER :

ITNA SA YEH DIL TU DE DE AGAR SAARA JAG TERA HO JAAYE

SAARA JAG TERA HO JAAYE


CHORUS :

HUM BHI HAIN TUM BHI HO DONO HAIN AAMNE SAAMNE


FEMALE LOVER :

DEKH LO KYA ASAR KAR DIYA PYAR KE NAAM NE


CHORUS :

HUM BHI HAIN TUM BHI HO DONO HAIN AAMNE SAAMNE


FEMALE LOVER :

JANE KAISI YEH MAUJE ANJAANI DIL MEIN AAYEE JAISE YAAD PURANI

JANE KAISI YEH MAUJE ANJAANI DIL MEIN AAYEE JAISE YAAD PURANI

HO YAAD PURANI


MALE LOVER :

LE LIYA DIL MERA AAJ KI RANG BHARI SHAM NE


CHORUS :

HUM BHI HAIN TUM BHI HO DONO HAIN AAMNE SAAMNE


MALE LOVER :

TUMNE MUJH KO SAMJHA THA BEGANA LEKIN TUMKO MAINE HI PEHCHANA

TUMNE MUJH KO SAMJHA THA BEGANA LEKIN TUMKO MAINE HI PEHCHANA

HAI PEHCHANA


FEMALE LOVER :

MIL GAYEE MANZILEIN RAAH SI KHUL GAYEE SAAMNE


CHORUS :

HUM BHI HAIN TUM BHI HO DONO HAIN AAMNE SAAMNE


FEMALE LOVER :

TU JO KEHDE MAIN TERI HO JAOON KHOI KHOI AANKHON MEIN KHO JAOON

TU JO KEHDE MAIN TERI HO JAOON KHOI KHOI AANKHON MEIN KHO JAOON

HAI KHO JAAOON


MALE LOVER :

TUMNE YEH KYA KIYA LOG DIL KO LAGE THAMNE


FEMALE LOVER :

DEKH LO KYA ASAR KAR DIYA PYAR KE NAAM NE


CHORUS :

HUM BHI HAIN TUM BHI HO DONO HAIN AAMNE SAAMNE



ताक़तवाला :
है आग हमारे सीने में हम आग से खेलते आते हैं
टकराते हैं जो इस ताक़त से वो मिटटी में मिल जाते हैं

पुरुष :
तुमसे तो पतंगा अच्छा है जो हँसते हुए जल जाता है

महिला :
ओये होए होए होए

पुरुष :
वो प्यार में मिट तो जाता है पर नाम अमर कर जाता है
पर नाम अमर कर जाता है

कोरस :
हम भी हैं तुम भी हो दोनों हैं आमने सामने
देख लो क्या असर कर दिया प्यार के नाम ने

ताक़तवाला :
हम गाते गरजते सागर हैं कोई हम को बांध नहीं पाया
ओये हम मौज में जब भी लहराए सारा जग दर से थर्राया

पुरुष :
हम छोटी सी वो बूँद सही है सीप ने जिस को अपनाया

महिला :
ओये होए होए होए

पुरुष :
खारा पानी कोई पी न सका एक प्यार का मोती काम आया
एक प्यार का मोती काम आया

कोरस :
हम भी हैं तुम भी हो दोनों हैं आमने सामने
देख लो क्या असर कर दिया प्यार के नाम ने

महिला :
किस फूल पे मरती है दुनिया है कौन सा फल सब से मीठा ?
नैनो से जो नैना टकराए तो कौन हारा और कौन जीता ?

पुरुष :
यह दिल का कँवल सब से सुन्दर मेहनत का फल सब से मीठा

महिला :
ओये होए होए होए

पुरुष :
इस प्यार की बाज़ी में हंस कर जो दिल हारा वो सब जीता
जो दिल हारा वो सब जीता

कोरस :
हम भी हैं तुम भी हो दोनों हैं आमने सामने
देख लो क्या असर कर दिया प्यार के नाम ने

ताक़तवाला :
इतना सा जिगर इतना सा है दिल क्या बात बड़ी करने आये
क्या पैदा होगी आग अगर पत्थर से न पत्थर टकराए

पुरुष :
नन्हा से ये दिल आँखों में न हो तो पल में अँधेरा हो जाये

महिला :
इतना सा ये दिल तू दे दे अगर सारा जग तेरा हो जाये
सारा जग तेरा हो जाये

कोरस :
हम भी हैं तुम भी हो दोनों हैं आमने सामने

महिला :
देख लो क्या असर कर दिया प्यार के नाम ने

कोरस :
हम भी हैं तुम भी हो दोनों हैं आमने सामने

महिला :
जाने कैसे ये मौजे अनजानी दिल में आयी जैसे याद पुरानी
जाने कैसे ये मौजे अनजानी दिल में आयी जैसे याद पुरानी
हो याद पुरानी

पुरुष :
ले लिया दिल मेरा आज की रंग भरी शाम ने

कोरस :
हम भी हैं तुम भी हो दोनों हैं आमने सामने

पुरुष :
तुम ने मुझ को समझा था बेगाना लेकिन तुम को मैंने ही पेहचाना
तुम ने मुझ को समझा था बेगाना लेकिन तुम को मैंने ही पेहचाना
हाय पेहचाना

महिला :
मिल गयी मंजिलें राह सी खुल गयी सामने

कोरस :
हम भी हैं तुम भी हो दोनों हैं आमने सामने

महिला :
तू जो कह दे मैं तेरी हो जाऊं खोई खोई आँखों में खो जाऊं
तू जो कह दे मैं तेरी हो जाऊं खोई खोई आँखों में खो जाऊं
हाय खो जाऊं

पुरुष :
तुम ने ये क्या किया लोग दिल को लगे थाम ने

महिला :
देख लो क्या असर कर दिया प्यार के नाम ने

कोरस :
हम भी हैं तुम भी हो दोनों हैं आमने सामने